Haryana Politics: अभय चौटाला की एसवाईएल के पानी को लेकर चेतावनी, 2024 चुनाव में इस पार्टी से होगा गठबंधन

Published On: January 1, 2024
Follow Us

Naya Haryana, उचाना: इनेलो नेता अभय चौटाला ने एसवाईएल के पानी पर बोलते हुए कहा कि पानी हरियाणा में जरूर आएगा, लेकिन भाजपा, कांग्रेस नहीं लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानी को लेकर स्वर्गीय चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे ज्यादा प्रयास किया है। 

अभय चौटाला ने कहा कि मैंने नेता प्रतिपक्ष रहते हुए एसवाईएल के पानी के लिए लड़ाई लड़ी। हमारा राज आने पर जिन्होंने हमारा पानी रोक रखा है, हम उनके रास्ते बंद कर देंगे। दिल्ली का पानी बंद कर देंगे तब तक बंद रखेंगे जब तक हमारा पानी हमें नहीं मिलता। अभय चौटाला रविवार को उचाना में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

वहीं पत्रकार वार्ता में अभय ने इंडिया गठबंधन में जाने को लेकर कहा कि हमारा अभी ऐसा कोई फैसला नहीं है ना इस बात को लेकर चर्चा की। हमारे पास कोई खुद चलकर बिना स्वार्थ, साफ मन से आएगा तो हम उससे बात करेंगे। अन्यथा इनेलो अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेंगी। 

वहीं उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनाव आएगा तो उचाना हलके से इनेलो सीएम उम्मीदवार उतारेगी वो निश्चित रूप से प्रदेश का सीएम बनेगा। इसके अलावा चौटाला ने कहा कि खिलाडिय़ों के साथ इस देश में बहुत अन्याय हुआ है। सरकार की अच्छी सोच नहीं थी इसलिए खिलाड़ी अपमानित हो रहे हैं। आज हरियाणा सबसे अधिक मेडल लेने वाला प्रदेश है। कोच बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करें, जो बेटिया स्कूल में पढ़ने जातीं हैं उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है।

हाउस के फैसले को तीनों पार्टियों ने मिलकर बदल दिया: अभय

उचाना सरकारी स्कूल में छात्राओं के छेड़छाड़ मामले पर सरकार पर निधान साधते हुए अभय चौटाला ने कहा कि उचाना के राजकीय स्कूल के शिक्षक ने बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर विधानसभा में चर्चा हुई। विधानसभा में फैसला हुआ था कि हाईकोर्ट का सीटिंग जज इसकी जांच करेगा। यह फैसला पूरे हाऊस का था। अगर जांच होती तो कांग्रेस, भाजपा, जजपा तीनों उसमें दोषी पाए जाते।

अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा सदन में जो फैसला सर्वसम्मति से होता है उसे बदला नहीं जा सकता है। अपने को बचाने के लिए भाजपा, कांग्रेस, जजपा तीनों इकट्ठे हो गए। तीनों ने मिलकर उस फैसले को बदल दिया।  हमारा राज बनने पर हर हाल इस मामले की जांच करवाउंगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment