Haryana News: सिरसा जिले के गुरविंदर सिंह को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार, आधे शरीर से कर चुके है हजारों लोगों की मदद, जानें

Published On: January 26, 2024
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह को पद्मश्री मिलेगा। उनका नाम 2024 के पद्म पुरस्कार की सूची में भी शामिल है। उन्हें दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले गुरविंदर सिंह की जिंदगी का मकसद एक हादसे ने बदल दिया। ट्रक से टकराने के बाद गुरविंदर सिंह का आधा शरीर निष्क्रिय हो गया। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन दूसरों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। 

अब तक वह हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं। उनके सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर सरकार ने अब उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया है।

 

गुरविंदर सिंह ने 6,000 से अधिक दुर्घटना पीड़ितों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान की है। हिसार रोड स्थित भाई कन्हैया आश्रम के संचालक 19 वर्षों से मानवता के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। वह अब तक 700 से ज्यादा बेसहारा लोगों की मदद कर चुके हैं। 

500 से अधिक लोगों को उनके परिवारों से मिलाया है। कई लड़कियों की शादी करवाई है। आश्रम संचालक गुरविंदर सिंह ने सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त दूध सेवा शुरू की। साथ ही उन्होंने विधवाओं, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों और तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों के लिए बिना फीस काउंटर वाला स्कूल भी बनवाया है। इसमें बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment