इनेलो ने किया संगठन का विस्तार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्त, देखिए लिस्ट

Published On: January 22, 2024
Follow Us

चंडीगढ़: इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत इनेलो पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, प्रधान महासचिव, महासचिव, सह सचिव, सचिव और सदस्यों की नियुक्तियां की। इनेलो पार्टी ने सोमवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में 58 लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। यमुनानगर के चौ. जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में डा. हैदर अली, चौ. मकसूद अली, मोलाना मुर्सलीन, पूर्व सरपंच सलीम अहमद, होशियार खान, सलामुदीन कुरैशी और जैकम को उपाध्यक्ष, मतलुब मलिक को प्रधान महासचिव, मोहम्मद तौफीक, चौ. अब्दुल रसीद, सलीम, शमशाद, सलीम, मोहम्मद कामील, मुर्तबजा, अजमल, कर्ण सिंह और मलखान परभोली को महासचिव, सलामुदीन सढौरा को सह सचिव, इस्लाम, अलीशेर खान, सिराजुदीन, इस्माईल खान, जोनी जैन, नसरीन, बलवंत सिंह बुटगढ़, शमीम अहमद, अकबर अली और ईस्माईल खान को सचिव, मामन खान, बलबीर खान, रफीक मोहम्मद, स. तहल सिंह, मामन खान, और जब्बार खान को सदस्य नियुक्त किया गया है।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधानों की सूची इस प्रकार है। सलीम खान को पंचकूला, अकरम खान को अम्बाला, नूर मोहम्मद को यमुनानगर, तून खान को कुरूक्षेत्र, स. सुखविन्द्र सांगण को कैथल, स. लखविन्द्र सिंह चहल को जीन्द, स. दर्शन सिंह को करनाल, कोसर अली को पानीपत, साबर अली को सोनीपत, रियासुदीन को फरीदाबाद, तैयुब हुसैन को गुरुग्राम, सैफ खान को रेवाड़ी, ओसामा को मेवात (नूंह), रहीश अहमद कुरैशी को महेन्द्रगढ़, डा. असगर हुसैन को पलवल, नाजिम खान को झज्जर, पूर्व कप्तान मो. शरीफ को दादरी, राजबीर खान को हिसार, जमील हुसैन को भिवानी, मोहिन सदाब को रोहतक, स. गुरमेल सिंह को सिरसा और गुरलाल सिंह को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment