Haryana Weather Update : हरियाणा में आज फिर करवट लेगा मौसम, रात में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का अपडेट

Published On: November 29, 2023
Follow Us

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक से दो दिसंबर तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। मौसम में बदलाव और हल्की बारिश से फसलों में काफी फायदा देखने को मिल रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज रात 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक के समय राज्य में रुकरुक कर बादल छाने और छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद 2 से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और उत्तरी और उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके चलते 27 और 28 नवंबर के दौरान प्रदेश में कहींकहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज की गयी, जिसके चलते दिन का तापमान गिरा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment