Haryana News : हरियाणा में आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, राजस्थान में वोटिंग के चलते खट्टर सरकार का फैसला

Published On: November 24, 2023
Follow Us


Haryana News : चंडीगढ़: हरियाणा में आज स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। हरियाणा सरकार ने आज सरकारी अवकाश घोषित किया है। 

दरअसल आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जिसके चलते हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्ड-निगमों में कार्यरत उन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है जो राजस्थान में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं वो चुनाव में वोट डाल सकेंगे। 

इस के लिए हरियाणा सरकार ने आज के दिन का अवकाश घोषित किया है। इसकी सवैतनिक अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश (वेतन) की अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी और राजस्थान राज्य में मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारी भी सवैतनिक अवकाश के हकदार होंगे।

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी जहां राजस्थान में सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भी सरकार बनाने का दावा कर रही है।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment