सोमवार से हरियाणा-पंजाब के किसान करेंगे बड़ा प्रदर्शन, सरकार के इस फैसले को कराएंगे वापिस

Published On: November 19, 2023
Follow Us


Haryana News : पंजाब और हरियाणा के किसानों ने एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद पराली जलाने के मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सरकार के फैसले के खिलाफ किसान डीसी कार्यालय का घेराव करने की तैयारी कर रहे है। 

पंजाब और हरियाणा में किसानों ने डीसी ऑफिस घेरने का ऐलान किया है। वहीं, ऐलान किया गया है कि किसानों को पराली जलाने पर जुर्माना नहीं देना होगा। यह आदेश उलट दिया जाएगा।

दरअसल, पंजाब में सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 400 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कई किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अकेले अमृतसर में करीब 6.50 लाख किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। 

इसके खिलाफ अब किसान संगठन लामबंद हो गए हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि सोमवार 20 नवंबर को पंजाब और हरियाणा के सभी डीसी दफ्तरों का घेराव किया जाएगा।

किसान संगठनों ने सभी किसानों से अपील की है कि अगर पराली जलाने पर उन पर जुर्माना लगता है तो जुर्माना न भरें। किसान संगठन यह मांग उठा रहे हैं और लगाए गए सभी जुर्माने वापस किए जाएंगे। इतना ही नहीं, किसानों को रेड लाइन में रखने और पासपोर्ट रद्द करने आदि जैसे आदेशों को भी वापस लेने की तैयारी शुरू हो गई है।

अगर किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द नहीं की गई तो किसान अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment