इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने दी राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी, देखें किसे क्या मिला?

Published On: November 29, 2023
Follow Us


चंडीगढ़: इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों समेत रोहतक जिलाध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, हिसार जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रदेश संयोजक की नियुक्तियां की। इनेलो पार्टी ने बुधवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।

राजनीतिक मामलों की समिति के ग्यारह सदस्यों की सूची जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि पार्टी में नई नियुक्तियां करने से पार्टी संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी और इसका असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। 

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि राजनीतिक मामलों की समिति में पूर्व आईएएस बीरबलदास ढालिया, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक, पूर्व आईएएस आरएस चौधरी, पूर्व विधायक शेर सिंह बढ़शामी, पूर्व विधायक एवं सीपीएस श्याम सिंह राणा, प्रकाश भारती, उमेद लोहान और हरियाणा पत्रकार संघ के पूर्व में अध्यक्ष रहे अश्विनी दत्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। 

वहीं नफे सिंह लाहली को रोहतक का जिलाध्यक्ष, सतीश राठी को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य, राजेश गोदारा को हिसार जिला का कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ  का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment