बॉलीवुड की सुपरस्टार, 2 बार रचाई शादी, नसीब नहीं हुई मोहब्बत

Published On: October 19, 2023
Follow Us

मुंबई. साल 1970 में ‘मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल टाइटल’ ( Miss Asia Pacific International title) का आयोजन जोरों पर था. इस टाइटल के फाइनल दिन विजेताओं के नामों की घोषणा हुई तो भारत का सिर गर्व से ऊंचा हो गया. भारत की एक बेहद खूबसूरत और जहीन अदाकारा ‘जीनत अमान’ (zeenat aman) के सिर इस टाइटल का खिताब बांधा गया. ये पहली बार था जब इस अवॉर्ड में भारत की किसी लड़की ने अपनी जीत दर्ज कराई थी. इस खिताब को जीतते ही मीडिया में जीनत अमान का नाम छा गया. जीनत अमान बॉलीवुड की वो हीरोइन जिन्होंने लीग से हटकर काम किया और इंडस्ट्री में हीरोइन्स के लिए बनी सोच को 20 साल आगे कर दिया. जीनत अमान ना केवल 70 के दशक की सुपरस्टार बनीं, बल्कि उनके कई फैसलों ने बॉलीवुड की शक्ल बदल दी. आज जीनत अमान 71 साल की हो गईं हैं और अपने पुराने दिनों को याद करती रहती हैं. 19 नवंबर 1951 को मुंबई में जन्मी जीनत अमान ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि वे हमेशा ही उधार के कपड़े पहनती आईं हैं.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment