Wrestlers Protest : खाप पंचायतों ने दिया सरकार को अल्टिमेटम, 20 से पहले बृजभूषण को करें गिरफ्तार, नहीं तो…

Published On: May 7, 2023
Follow Us

Wrestlers Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारत के पहलवान पिछले 15 दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे है। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

धरने के 16वें दिन बड़ी संख्या में किसान पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे। साथ ही खापों की महापंचायत हुई। साढ़े 4 घंटे चली इस महापंचायत में बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। 

किसानों ने कहा कि अगर 20 मई तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया तो हम बड़ा फैसला लेंगे। आंदोलन और भी बड़ा हो सकता है।

राकेश टिकैत का ऐलान, देख ले सरकार

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि रेसलर्स के धरने को 15 दिन हो गए। हम सरकार को 15 दिन और देते हैं। सरकार इस मसले का समाधान निकाले। यह समय 20 मई तक का है। हल न निकलने पर 21 मई को फिर महापंचायत होगी जिसमें बड़े से बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो 20 मई के बाद ये आंदोलन देशभर में खड़ा किया जाएगा। 

राकेश टिकैत ने कहा खिलाड़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये पहलवान देश की संपत्ति हैं। साक्षी, बजरंग और बजरंग 21 मई तक जंतर मंतर पर रहेंगे। यहीं रहेंगे, यहीं प्रैक्टिस करेंगे।

टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को खिलाड़ियों की कमेटी ही चलाएगी। मगर, अब हर खाप रोजाना अपने 11-11 आदमी पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर भेजेगी। यह लोग सुबह से शाम तक खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह बेटियों का मामला है। इसमें पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। वहीं पंजाब से कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे संगठन बीकेयू उगराहां ने ऐलान किया है कि वह 11 मई से 18 मई के बीच देश भर में मोदी सरकार और बृजभूषण की अर्थी जलाएंगे।

बृजभूषण ने जारी किया वीडियो

अपने वीडियो बयान में बृजभूषण सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा। मामला दिल्ली पुलिस के पास है, इसलिए मैं इस मामले पर ज्यादा विस्तार से बात नहीं कर पाऊंगा। मैं पहले दिन से यह कह रहा हूं कि अगर पहलवानों के पास मेरे खिलाफ कोई वीडियो है, कोई सबूत है, तो उसे दें। आप कुश्ती से जुड़े किसी भी व्यक्ति से पूछिए।। क्या बृजभूषण रावण है?”


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment