UP News : मेरठ में शर्मानाक घटना, पत्नी को जुए में हारा पति, घर आकर बोला- मेरा दोस्त आ रहा है उसके साथ….

Published On: May 21, 2023
Follow Us



UP News : कहते हैं जुआ किसी का नहीं होता है। महाभारत का एक अध्याय भी इसी पर है। जुए की लत ऐसी है कि व्यक्ति अपना सब कुछ हार जाता है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। 

मेठ में एक पत्नी ने अपने शराबी और जुआरी पति पर उसे जुए में हारने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जुए में हारने के बाद पति दोस्त को घर ले आया और उससे संबंध बनाने के लिए कहा। 

इतना ही नहीं पत्नी ने विरोध किया तो जमकर मारपीट की। इसके बाद महिला ने थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?


यह पूरा मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां की निवासी महिला का आरोप कि उसकी शादी 12 साल पहले अहमदनगर क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि, उसका पति शराबी और नशेड़ी है। 

आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार देर रात पीड़िता का पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पीड़िता से कहने लगा कि पैसे न होने के कारण वह उसे जुए में हार गया है। इतना सुनते ही पीड़िता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को कहा कि, अब तुझे लेने के लिए मेरा दोस्त आ रहा है, तुझे उसके साथ जाना होगा।

आरोपी पति की यह बातें सुन महिला ने उसका विरोध किया। आरोपी नशे की हालत में था, पत्नी की बात सुनकर भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। 

आरोपी ने पीड़िता की जमकर पिटाई की। किसी तरह अपनी जान बचाकर महिला घर से निकली और अपनी सहेली को मामले की जानकारी दी। 

जिसके बाद पीड़िता की सहेली पीड़िता को लेकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि, मामले की जानकारी मिलने पर के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन वो अपने घर से फरार है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जरूर करेगी।  

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment