Today Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों को आज मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें

Published On: May 23, 2023
Follow Us



Today Haryana Weather Update :  हरियाणा वालों के लिए राहत की ख़बर है। अब हरियाणा वासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर (Haryana Weather Forecast) पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में बदलाव की वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन जिलों में हो सकती बारिश

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तर हरियाणा यानी पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र आदि जिलों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है। 

इसके साथ ही दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा यानि  (Today Haryana Rain Update) रोहतक, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ आदि विभिन्न जिलों में भी हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है। 

इसके विपरीत पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा यानि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी आदि जिलों में आज बारिश होने की संभावना काफी कम है।

अगले 4  दिन कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम  

मौसम विभाग की तरफ से 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार आज हरियाणा के उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूरब हरियाणा में बरसात होने की संभावना बन रही है। 

वही 23 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा। जिस वजह से उत्तर हरियाणा के विभिन्न जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा व पश्चिम व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है।

24 मई के बाद होगी प्रदेश में तेज बारिश

24 मई को पूरे हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। साथ ही उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है। 

तेज बारिश का यह सिलसिला 25 व 26 मई को भी जारी रहेगा। गरज व चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

अब चार-पांच दिन हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment