Rs 2000 Note Exchange : 23 मई शुरु होगी 2000 रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया, अब आरबीआई ने दिया बड़ा अपडेट

Published On: May 22, 2023
Follow Us

Rs 2000 Note Exchange : भारत में एक बार फिर बड़े नोट पर सरकार ने कैंची चलाई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को चल से बाहर कर दिया है। हालांकि सितंबर तक इस नोट का एक्सजेंस कर सकते है।

अब आरबीआई ने चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया कल यानी 23 मई 2023 मंगलवार से शुरू होने जा रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा, ‘आम जनता को काउंटर पर 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी, जैसा कि पहले प्रदान किया जा रहा था।’ 

कल, 23 मई से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है।

आप किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर अपने पास मौजूद इन बड़े नोटों को आसानी से बदल सकते हैं। इसके लिए लिए आपको कोई फॉर्म भरने भरने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी तरह का कोई पहचान पत्र आपसे मांगा जाएगा। 

एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं। यानी 23 मई 2023 से आप एक बार में 20,000 रुपये तक 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं।

किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं 2000 के नोट

आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के बैंक नोट को किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं। यानी अगर आपका खाता भारतीय स्‍टेट में है और आपके घर के पास स्टेट बैंक नहीं है कोई दूसरा बैंक है तो आप उसी बैंक में जाकर 2000 रुपये का नोट बदलवा सकते हैं।

किसी स्‍पेसिफिक बैंक में जाकर नोट बदलने की जरूरत नहीं होगी। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी बैंक में जाकर इन्‍हें बदल सकते हैं।

सभी बैंक 2000 रुपये के नोटों को बदलने का काम कल मंगलवार यानी 23 मई 2023 से शुरू कर देंगे। कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए बैंक के कामकाज के घंटों में कभी भी इन नोटों को बदलवाया जा सकेगा। 

आपके पास अपने 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए पर्याप्‍त समय है। इसलिए, किसी भी प्रकार की जल्‍दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक एक्‍सचेंज किया जा सकेगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment