Jind Medical Collage : जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज में सितंबर में शुरु हो जाएगी ओपीडी, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Published On: May 21, 2023
Follow Us


Jind Medical Collage : जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी जल्द ही शुरु की जाएगी। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को सितंबर 2023 तक शुरू किया जाए।

दुष्यंत ने कहा कि इससे मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से जींद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कॉलेज के जो भी कार्य हैं उनको जल्द पूरा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जींद में लगभग 664 करोड़ रुपये से 24 एकड़ में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है। दुष्यंत चौटाला चौटाला आज जिला जींद की विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। 

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जींद में चल रहे विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जनता को समय पर लाभ मिले। 

उन्होंने जिला जींद के राजस्व, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, मेडिकल, पब्लिक हेल्थ, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, ऊर्जा, परिवहन विभाग की विकास परियोजनाओं के संबंध में विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। 

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को कहा कि जींद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया में तेजी लाए जाए। 

इसके अतिरिक्त, उचाना में ऑडिटोरियम बनाने के लिए लैंड को चिन्हित करना, जींद के औद्योगिक क्षेत्र का नियमितीकरण करने, जींद-उचाना बाईपास और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment