Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें कल और परसे का मौसम

Published On: May 24, 2023
Follow Us

Haryana Weather: आखिरकार गर्मी से राहत मिल गई है। राजस्थान और हरियाणा 24 मई से ही बारिश का दौर शुरु हो गया है। हालांकि कई इलाकों में आंधी ने तबाही मचाई है।

उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात और बुधवार सुबह बारिश हुई। 

इस दौरान सबसे ज्यादा यमुनानगर में 13.5 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 7.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

बारिश के कारण रात के तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर आज और कल भी रहेगा। इसके बाद 26 व 29 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 

इस कारण से इस माह के अंत और जून के प्रथम सप्ताह तक प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। 

इस दौरान तेज गति से हवाएं व अंधड़ चलने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।


बारिश के असर से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है  और यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा। अंबाला के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। 

यहां न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट आई और रात का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

वीरवार से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। 

मगर इस बार नौतपा नहीं तपाएगा, बल्कि इस दौरान दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा।  हालांकि नौतपा के 9 दिनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

इन क्षेत्रों में इतनी हुई बारिश

  • अंबाला-5.0 एमएम
  • हिसार-6.2 एमएम
  • करनाल-8.2 एमएम
  • गुरुग्राम-5.0 एमएम
  • कुरुक्षेत्र-7.5 एमएम
  • पंचकूला-0.5 एमएम
  • सोनीपत-1.5 एमएम
  • यमुनानगर-13.5 एमएम


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment