Haryana Weather Update : हरियाणा में फिर बारिश का येलो अलर्ट जारी, 8 मई से मौसम बदलाव की संभावना, देखें ताजा अपडेट

Published On: May 6, 2023
Follow Us

Haryana Weather Update : मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा-राजस्थान के उपर फिर से एक चक्रवात बन रहा है। जिसके चलते दोनों राज्यों में अगले 3 दिनों तक तेज बारिश और ओलावृष्टी का संभावना बन रही है। 

मौसम विभाग के मुताबिक़ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद हरियाणापंजाब के तापमान में काफी गिरावट आई है। लेकिन हरियाणापंजाब के शहरों में काफी अंतर देखा गया है। 

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पिछले कई दिनों से राजस्थान, हरियाणा ,पंजाब और दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का दौर जारी है। अब मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 7 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक़ 8 मई से फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। IMD के अनुसार हरियाणा और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात की स्थिति निर्मित हुई है। जिसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक चक्र वाचन हवा का क्षेत्र बना है। अलगअलग राज्यों में बारिश को लेकर अलगअलग स्थिति बन रही है। 

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात के चलते कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है तो कही हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ और पंजाब में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

हरियाणापंजाब में आज कितना है तापमान


राजधानी चंडीगढ़ में आज तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस है।
अमृतसर में आज तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है।
पटियाला में आज तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस है।
लुधियाना में आज तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस है।
अंबाला में आज तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस है।
हिसार में आज तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस है।
करनाल में आज तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस है।

खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर



उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होने वाला है। जिसके साथ ही सुहावने मौसम का जो दौर था वो भी खत्म हो जाएगा। अब तापमान में तेजी आने वाली है। अगले एक सप्ताह में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment