Haryana Weather Update : हरियाणा में आज बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया

Published On: May 16, 2023
Follow Us


Haryana & Punjab Weather :
उत्तर और मध्य भारत में इस वक्त झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। हरियाणा और पंजाब में तापमान 45 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है।

हरियाणा में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार 15 मई को हरियाणा के हिसार में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पंजाब के लुधियाना का तापमान 43.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 16 मई यानि आज बुधवार से दोपहर के बाद मौसम में परिवर्तन आने वाला है। 16 से 18 मई तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

इसके अलावा कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है। 19 मई को हरियाणा में मौसम खुश्क रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है।

हरियाणा के तापमान में 1.8 तो पंजाब 2.5 की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के तापमान में पिछले 24 घंटे के अंदर 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिससे तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादो हो गया है। 

वहीं पंजाब के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है जिससे यहां का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में आया परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका 19 मई तक हरियाणा में भी असर दिखने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने की संभावना है। 

हिमाचल में भी मौसम कई रंग दिखा रहा है। पांगी में बर्फबारी हुई तो शिमला में तेज आंधी चली। इसके बावजूद ऊना का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

अगले सप्ताह का मौसम कैसा रहेगा देखने के लिए वेबसाइट

जब भारत में मौसम की जाँच करने की बात आती है, तो सटीक पूर्वानुमान और रीयल-टाइम अपडेट सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय स्रोत होना महत्वपूर्ण है। यहां भारत में शीर्ष 5 मौसम वेबसाइटें हैं जो उनकी विश्वसनीयता, उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस और व्यापक मौसम की जानकारी के लिए जानी जाती हैं:

  • IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग)
  • स्काईमेट वेदर
  • द वेदर चैनल
  • एक्यूवेदर
  • Weather.com
  • वेदर अंडरग्राउंड

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment