Haryana Weather Update : नौतपा की तपिश से बचाएंगे पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा में इस तारीख को फिर हल्की से मध्यम बारिश

Published On: May 20, 2023
Follow Us

Haryana Weather Update :  उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं हरियाणा में भी गर्मी ने अपनी तपिस दिखाना शुरु कर दिया है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। 

खासकर के पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही हरियाणा में तापमान चढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। 

वहीं मौसम विशेषज्ञों का भी कहना है कि 23 मई तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और इसके 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 


लेकिन इसके बाद 23 व 26 मई को एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके चलते तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। इसके साथ ही हवाओं का रूख बदलकर पश्चिमी उत्तर- पश्चिमी हो गया है। इसके साथ ही 23 मई तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 

इस दौरान तेज रफ्तार धरातलीय हवाएं चलेंगी। इसके बाद 23 मई रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिसके चलते 24 व 25 मई को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश होगी।

इस पश्चिमी विक्षोभ के थोड़ा आगे खिसकने के बाद इसके साथ ही 26 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दोनों पश्चिमी विक्षोभ मिल जाएंगे। 

फिर 27 व 28 मई को इनका प्रभाव दिखाई देगा और 40-50 km प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और कहीं- कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

नौतपा नहीं करेगा परेशान

डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। लेकिन ये नौतपा लोगों को ज्यादा परेशान नहीं करेगा क्योंकि 28 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 

इसके सामान्य से नीचे जाने की भी संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में संभावना है कि नौतपा की तपिश से लोग बचें रहेंगे। 

फसलों के लिए फायदेमंद

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि विशेषज्ञ डॉ रमेश ने बताया कि फिलहाल खेतों में कपास और ज्वार की फसल बोई हुई है। 


कपास की फसल अभी एक महीने तक की हुई है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश से नुकसान की संभावना नहीं है। हालांकि अंधड़ से थोड़ा बहुत नुकसान पहुंच सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment