Haryana School Summer Holiday : इस बार बच्चों को नहीं दिया जाएगा होमवर्क, शिक्षा विभाग इस बार इन चीजों पर करेगा फोकस

Published On: May 26, 2023
Follow Us



Haryana School Holiday News : हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी ख़बर है। इस बार हरियाणा शिक्षा बोर्ड बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

दरअसल हरियाणा में सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गर्मी की छुटि्टयों में इस बार होम वर्क नहीं दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने भारी भरकम होमवर्क से मुक्ति देने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कुछ पॉइंट्स भी तैयार किए हैं। 

भास्कर की ख़बर के मुताबिक इस बार होमवर्क में निबंध, सुलेख, पहाड़े, गिनती दिखने लिखने-रटने के बजाय एक्सपीरियंस लर्निंग पर जोर दिया है।

यह लर्निंग घर पर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लेनी हैं। एक माह की छुटि्टयों को 4 सेक्शन में बांटा गया है। 

इनके अनुसार, बच्चों को छुटि्टयों में खाना खाते समय टीवी, मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है। एक दिन मोबाइल से व्रत रखना (इस्तेमाल नहीं करना) है। परिवार के सदस्यों के 10 मोबाइल नंबर याद करने हैं।

बच्चों को अपने दादा-दादी, नाना-नानी से पूछना है कि उनके विवाह में कौन सी मिठाई बनी थी। अपने शहर का नाम, पिन कोड पता करना है। 

रसोई के मसालों को छूकर व सूंघकर देखना है। बच्चों के परिजनों से टीचर्स बीच-बीच में फीडबैक लेंगे।

इसके लिए टीचर्स को बाकायदा ट्रेनिंग दी जा रही है। छुटि्टयों में दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता व परिवार के बड़े सदस्य बच्चों के मेंटर की भूमिका में होंगे। बता दें कि स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टियां सरकारी स्कूलों में 1 जून से होंगी।

प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूलों में करीब 11 लाख बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का कहना है कि विद्यार्थी गर्मियों की छुटि्टयों में इस बार घर पर परिजनों के बीच रहकर ऐसी एक्टिविटी करेंगे, जिससे वे बहुत कुछ सीखेंगे।

एक माह की छुटि्टयों को 4 सेक्शन में बांटा

सेक्शन-ए: परिवार के सदस्यों के 10 फोन नंबर याद करेंगे

  • मूंग, उड़द, चना दाल को अंकुरित कर रोज फोटो लेंगे।
  • आम, नीम, जामुन, ईमली, लीची की गुठलियों को उगाना है।
  • खेत, क्यारी, गमले में मक्की, भिंडी, घीया, तोरी के बीज लगाएंगे। पौधे की लंबाई नापेंगे। गमलों में पानी डालेंगे। पौधे की देखभाल करेंगे।
  • खरबूजे, तरबूज के बीजों को निकालकर साफ करेंगे। उनकी गिनती करेंगे।
  • तीन पहेलियां याद करेंगे। इन्हें अपनी उम्र के बच्चों से पूछेंगे।
  • फैमिली मेंबर्स के जूतों के नंबर लिखना। परिवार के 10 सदस्यों के मोबाइल नंबर याद करना।

सेक्शन-बी: रसोई के मसालों को छूकर-सूंघकर देखेंगे

  • रसोईघर की हर जानकारी जुटाएंगे। जैसे-बर्तनों के नाम, संख्या, आकार, धातू, उपयोग के बारे में लिखना। आटा, नमक, दाल आदि की जानकारी लेना।
  • रसोई के मसाले, दाल अन्य खाद्य सामग्रियों के नाम लिखना। उन्हें छूकर और सूंघकर देखना।
  • अखबार, टीवी आदि से नहाने के साबुन के नाम, रिफाइंड तेल, पेय पदार्थ आदि के नाम लिखना।
  • घर में रखी वस्तुओं की सूची बनाएंगे। घर में रोजाना कितने घंटे पंखा चलता है। रिकाॅर्ड रखेंगे।
  • भोजन करते समय टीवी, मोबाइल का प्रयोग न करना। मोबाइल से एक दिन परहेज करना।

सेक्शन-सी: दादा-दादी से पूछेंगे-शादी में क्या मिठाई थी

  • परिवार के साथ समय बिताना होगा। दादा-दादी, नाना-नानी के साथ फैमिली ट्री बनाना।
  • दादा-दादी, नाना-नानी के पांव दबाना, उनके साथ खेलना।
  • एक प्रार्थना याद करना, भजन, शबद या धार्मिक गीत याद करना।
  • 5 चुटकुले याद करना, सुनाना, सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम खेलना।
  • सुबह जल्दी उठना, बिस्तर तह करना, योग करना सीखना।
  • 3 मिनट में एक नल से कितना पानी आता है, यह लिखना।
  • पूरे परिवार के सदस्यों की लंबाई व भार मापना।
  • दादा-दादी, नाना-नानी की शादी में कौन सी मिठाई बनी थी, उनसे चर्चा कर वीडियो बनाना।

सेक्शन-डी: अखबारों से प्लेयर्स की तस्वीरें एकत्रित करेंगे

  • समाचार पत्रों से विद्यार्थी खिलाड़ियों की तस्वीरें एकत्रित करेंगे। उनके नाम और खेल के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
  • स्कूटर, कार, बाइक रोजाना कितनी चलती है, उसके एक माह का तेल का रिकाॅर्ड रखेंगे।
  • कितनी देर मोबाइल का प्रयोग किया, टीवी कितनी देर देखा।
  • घर से पार्क, मंदिर, दुकान, स्कूल कितनी दूर है, रोजाना कितने कदम चलते हैं, इसका रिकाॅर्ड रखना होगा।
  • छुटि्टयों में की गई यात्रा का विवरण, कहां-कहां गए।
  • डाकघर, बैंक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी व अनाज मंडी का भ्रमण करना।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment