Haryana Parivartan Yatra Day 81 : अभय चौटाला की सीधी बात, बीजेपी-जेजेपी को हराने के लिए जो उनके साथ आएगा उसके साथ होगा गठबंधन

Published On: May 22, 2023
Follow Us

हिसार : ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 81वें दिन जिला हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव रावलवास खुर्द, हिंदवान, आर्यनगर, टोकस-पतन व गंगवा पहुंची। इस दौरान जहां अभय सिंह चौटाला ने गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित किया तो वहीं बार एसोसिएशन में एक पत्रकार वार्ता कर कहा कि शहर हो या गांव आज लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडक़ों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। स्टेट हाईवे बुरी तरह से टूटे हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ की कमी है। प्राइवेट अस्पताल में अगर आप इलाज कराने जाओ तो वो इतनी बड़ी रकम आपसे लेता है कि गरीब आदमी मर बेशक जाए पर इलाज नहीं करा सकता। 

उन्होंने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अपने अंगूठे के इलाज के लिए गुरूग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल में एक दिन के लिए भर्ती होना पड़ा था। जब अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उन्होंने बिल मांगा तो यह देख कर हैरान रह गए कि अस्पताल ने उनको 1 लाख 85 हजार का बिल थमा दिया। 

जबकि उस फोर्टिस अस्पताल में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं का बोर्ड लगा हुआ था जिस पर प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई थी। मामूली से इलाज के लिए सिर्फ एक दिन का खर्चा इतना है तो आम आदमी कैसे इलाज करवा पाएगा।

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम पर कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा तानाशाह राजा की तरह है। मुख्यमंत्री सरपंचों और सम्मानित लोगों का सरेआम अपमान कर रहे हैं वहीं सारी मर्यादाओं को लांघ कर महिलाओं को भी अपमानित कर रहे हैं। 

एक गरीब महिला जिसके बेटे और पति की मृत्यु चिट्टे के कारण हो गई थी वो जब चिट्टे के नशे को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत करने आई तो मुख्यमंत्री ने बजाय उस महिला की बात सुन कर चिट्टे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के उस महिला को बेइज्जत करके वहां से निकाल दिया। 

वहीं सिरसा में एक महिला सरपंच को मंच पर बुला कर कहते हैं कि सिर्फ एक मांग बताओ। गांव के अंदर अगर 10 समस्याएं हैं तो एक समस्या बताने से कैसे काम चलेगा। जब महिला सरपंच ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके मंत्री ने मेरे पति को सरेआम पिटवाया जिसकी जांच होनी चाहिए तो बजाय उस महिला की बात सुनने के उसे धक्के दे कर मंच से नीचे उतरवा दिया। 

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों पर उन्होंने कहा कि भाजपा इसको भी जातीय रंग देना चाहते हैं। वो हमारे देश का सम्मान है किसी जाति विशेष के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में जन संवाद तो चौ. ओम प्रकाश चौटाला करते थे। जब वो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम करते थे तो सभी फरियादियों की बात सुनते थे और उसका तुरंत निपटारा भी करते थे।

धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए की जा रही पंचायतों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के दो लोगों की हत्या करने वाले और कोई नहीं भाजपा सरकार के आदमी थे। अपने आप को गौ रक्षक बताने वाले इन लोगों ने राजस्थान से लाकर पहले उनकी पिटाई की और बाद में उनकी जिंदा जला कर निर्मम हत्या कर दी।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दाल तो जुतियों में बट रही है। जो कांग्रेसी थे उन्हें निकाल दिया गया है वहीं जो बचे खुचे हैं उनको निकालने की तैयारी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने कभी यह नहीं कहा कि हम कांग्रेस से गठबंधन करेंगे। हमने कहा है कि भाजपा और जजपा को हराने के लिए जो पार्टी प्रदेश के हितों के लिए हमारे पास चलकर आएगी उससे हम गठबंधन करेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment