Haryana Parivartan Yatra Day 63 : इनेलो की परिवर्तन यात्रा में उमड़ रहा हजूम, अभय बोले- अब इनेलो की सरकार पक्की

Published On: May 2, 2023
Follow Us

गोहाना: इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 63वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा से प्रदेश की राजनीतिक फिजा पूरी तरह से बदल गई है और जनता ने इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि हरियाणा प्रदेश की बर्बादी का कोई जिम्मेदार है तो वह भाजपा-जजपा सरकार है। जजपा ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर जनता के साथ धोखा किया है। शराब घोटाले में जिस तरह से भाजपा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को जेल भेजा है, ठीक वैसे ही दुष्यंत चौटाला को भी भाजपा जेल में भेजेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शराब का महाघोटाला हुआ और भाजपा ने इस पर अपनी रिपोर्ट देने की बजाय खुद ही क्लीन चिट दे डाली। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला

हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के कहने पर बयानबाजी करते हैं और हुड्डा कहते हैं कि वे अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम हैं और किसी से समझौता नहीं करेंगे। क्या देश में दो कांग्रेस है, क्योंकि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं भाजपा के खिलाफ हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसी के पास नहीं जाएंगे और कोई अगर उनके पास आएगा तो हरियाणा के हितों को पहले देखा जाएगा और फिर फैसला किया जाएगा। अभय ने चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री हर रोज कोई न कोई घोषणा करते हैं, लेकिन पूरी नहीं करते हैं। आज प्रदेश के चुने हुए जनप्रतिनिधि आंदोलन करने को मजबूर हैं। कर्मचारी, व्यापारी, किसान-कमेरा, युवा, बुजुर्ग सभी वर्ग इस सरकार से दुखी हैं। 

नाकाम है गठबंधन सरकार

किसान जहां कुदरत की मार झेल रहे हैं वहीं भाजपा गठबंधन सरकार की अनदेखी के कारण गेहूं मंडियों के बाहर स्कूलों और श्मशान में पड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था लेकिन सरकार द्वारा गेहूं का न तो उठान किया गया और न ही गेहूं को ढकने के पुख्ता इंतजाम किए गए। सोमवार को हुई बारिश के कारण 2-3 फुट पानी जमा हो गया और लाखों टन गेहूं उसमे भीग गई। वहीं मंडियों में गेहूं खरीद और 72 घंटे में राशि किसानों के खाते में जमा करने के दावों की पोल भी खुल गई।

खिलाड़ी हमारे देश का गौरव

इनेलो नेता ने खिलाडिय़ों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि खिलाड़ी सभी राजनीतिक दलों और खापों के लोगों से एक दिन हरियाणा बंद करने की अपील करें, जब हरियाणा बंद रहेगा और चारों तरफ से दिल्ली को जाने वाली सप्लाई बंद होगी तब एक दिन में मोदी सरकार को पता चल जाएगा कि इनकी बात अनदेखी करने का क्या परिणाम हो सकता है। खेलों और खिलाडिय़ों के हितों को लेकर इनेलो ने हमेशा ही आवाज बुलंद की है। इनेलो के शासनकाल में ही पदक विजेता खिलाडिय़ों के लिए पुरस्कार राशि दिए जाने की योजना लागू की गई थी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment