Haryana News : मालकिन के कमरे में लगाया स्पाई कैमरा, नौकर बनाता था गंदी वीडियो, फिर ब्लौकमेल कर मांगे 2 लाख रुपये

Published On: May 14, 2023
Follow Us

Haryana News : गुरुग्राम से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने नौकर पर बेडरूम में स्पाई कैमरा लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके घर पर काम करने वाले नौकर ने पहले उसके बेडरूम में स्पाई कैमरा लगाया और फिर ब्लैकमेल करते हुए 2 लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी दी।

नौकर की पहचान शुभम कुमार के तौर पर की गई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शुभम कुमार को प्लेसमेंट एजेंसी से नौकरी पर रखा गया था। 

महिला ने क्या बताया?

महिला ने बताया कि शुभम उनके घर पर ही रहता था और इसी दौरान उसने महिला के बेडरूम में स्पाई
कैमरा लगा दिया। महिला को इस बारे में पता चला तो उन्होंने शुभम को नौकरी से निकाल दिया। लेकिन इसके बाद उनके
लिए और मुसीबत खड़ी हो गई। शुभम उन्हे ब्लैकमेल करने लगा।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस के मुताबिक महिला
को कैमरे के बारे में तब पता चला जब पिछले महीने वो अपना कमरा साफ कर रही थी। नौकर की हरकत के
बारे में पता चलते ही उन्होंने तुरंत उसे नौकरी से निकाल दिया। 

हालांकि तब उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की। उन्हें डर था कि ऐसा करने से उनकी बदनामी हो सकती है। लेकिन
ऐसा करना उनके लिए भारी पड़ गया।

वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

शुभम ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
उसने धमकी दी कि अगर महिला ने उसे 2 लाख रुपए नहीं दिए तो वो उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर
देगा। 

हालांकि महिला डरी नहीं औऱ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई। साइबर क्राइम ईस्ट पुलिस स्टेशन में आईटी
एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार
कर लिया जाएगा।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment