Haryana New Railways Line : हरियाणा सरकार ने दो नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, पूरे हरियाणा के लोगों को मिलेगा फायदा, पढ़ें पूरी ख़बर

Published On: May 23, 2023
Follow Us

Haryana New Railways Line :  हरियाणा सरकार ने प्रदेश में दो नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये दोनों परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए अहम साबित होने वाली हैं। 

इनके जरिये साइबर सिटी गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का हिसार में बनाए जा रहे महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधा जुड़ाव संभव होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने दोनों परियोजनाओं पर मुहर लगा दी है। 

हालांकि अभी इन परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय रेल मंत्रालय के साथ भी चर्चा होगी ताकि 50-50 प्रतिशत शेयर के हिसाब से इन्हें जल्द सिरे चढ़वाया जा सके। 

इस योजना के तहत अगर केंद्र सरकार रेल परियोजनाओं की लागत का 50 प्रतिशत पैसा वहन करने को राजी हो जाती है तो बाकी खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।

हिसार में एयरपोर्ट पर काफी तेजी से काम हो रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट में देशभर के 20 ऐसे एयरपोर्ट का जिक्र है, जो अगले छह महीनों के बाद ऑपरेशनल हो सकेंगे। इनमें हिसार और अम्बाला कैंट का एयरपोर्ट भी शामिल है। 

अम्बाला में एयरपोर्ट की मंजूरी के लिए गृह मंत्री अनिल विज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिल चुके हैं। केंद्र की मंजूरी के बाद ही अम्बाला एयरपोर्ट को केंद्र की ‘उड़ान’ योजना में शामिल किया गया है। 

सरकार ने बिजवासन, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, सुलतानपुर, फरुर्खनगर तथा झज्जर से होते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट और हिसार के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रेल कनेक्टविटी का फैसला लिया है। 

डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। 

पहले चरण में गढ़ी हरसरू, फरुर्खनगर व झज्जर के बीच रेल संपर्क विकसित किया जाएगा। दूसरे चरण में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल हवाई अड्डे, हिसार को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि एचआरआईडीसी की ओर से प्रस्तावित परियोजना गढ़ी हरसरू-फरुर्खनगर (11 किमी) मौजूदा सिंगल लाइन और फरुर्खनगर-झज्जर (24 किमी) मिसिंग लिंक को डबल लाइन में विकसित किया जाएगा। 

इस पर 1225 करोड़ रुपये की लागत आएगी। झज्जर से रोहतक (37 किमी) मौजूदा सिंगल लाइन तथा रोहतक-डोभ भाली-हांसी (68 किमी) का कार्य उत्तर रेलवे द्वारा किया जा रहा है। हांसी से महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार तक 25 किमी दूरी की रेल लाइन को दूसरे चरण में विकसित किया जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment