Haryana HSGPC News : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने छुए सीएम खट्टर के पैर! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published On: May 13, 2023
Follow Us

Haryana HSGPC News : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGPC) अध्यक्ष महंत करमजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में HSGPC अध्यक्ष महंत करमजीत सिंह सीएम मनोहर लाल के पैर छुते हुए नज़र आ रहे है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने पर पंजाब से लेकर दिल्ली तक विवाद खड़ा हो गया है। पांव छुने की यह वीडियो एक बैठक की लग रही है। 

सिख समाज और सिख जत्थेदारी ने जताया एतराज़

इस वीडियो के सामने आने पर सिख समाज और सिख जत्थेदारी ने इस पर ऐतराज जताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। हालांकि इस वायरल वीडियो पर अभी तक अध्यक्ष करमजीत सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है। 

सुखबीर सिंह बादल ने की आलोचना

Manner in which Haryana Gurdwara Committee chief recently displayed subservience to CM @mlkhattar by falling on latter’s feet proves SAD’s contention that Haryana govt will appoint a BJP puppet as head of HSGMC after breaking the SGPC. Haryana govt interfering in Sikh affairs.3/3 pic.twitter.com/AIP5lfHcC5

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) May 12, 2023

अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि HSGPC अध्यक्ष करमजीत हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवादार नहीं बीजेपी की कठपुतली हैं।

खट्टर के पैर छूकर क्या संदेश देना चाहते हैं?

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी और एसजीपीसी खालसा पंत की इंस्टीट्यूशन हैं। हरियाणा कमेटी को जान बूझकर एसजीपीसी तोड़कर बनाया गया ताकि अपना कंट्रोल किया जा सके। अब कमेटी अध्यक्ष का सीएम खट्टर के पैर छुने का वीडियो सामने आया है। आखिर ऐसा करके वे क्या संदेश देना चाहते है, ऐसे प्रमुख को तुरंत हटा देना चाहिए। 

क्या है हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी ?

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी की स्थापना 11 जुलाई 2014 को हुई थी, इस संगठन का गठन हरियाणा विधानसभा द्वारा पारित विधेयक के बाद किया गया था। इसके गठन से पहले हरियाणा में गुरुद्वारों की देखरेख का जिम्मा आधिकारिक तौर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अधीन था।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment