Haryana HCS Allied Exam : 93 हजार आवेदकों में से केवल 46,400 लोगों ने ही दी परीक्षा, दूसरे सत्र में मात्र 45,000

Published On: May 23, 2023
Follow Us



Haryana HCS Allied Exam 2023 : चसीएस व अलाइड सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा 21 मई यानी रविवार को हो गई। पिछले साल की तुलना में इस बार राजनीतिक विषय से जुड़े ज्यादा सवाल आए थे, जबकि करेंट अफेयर्स के प्रश्न इस बार कम ही पूछे गए। 

इसका परीक्षार्थियों पर काफी असर पड़ा। आमतौर पर करेंट अफेयर्स के प्रश्न हर बार ज्यादा आते हैं। इतिहास से जुड़े प्रश्न भी इस बार कम ही देखने को मिले।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा 100 पदों के लिए 93600 ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा के लिए पहले सत्र में 46400 और दूसरे सत्र में केवल 45 हजार ने ही परीक्षा दी। करीब 49 प्रतिशत ने ही परीक्षा दी।

आपको बता दें कि एचपीएससी ने प्रदेश के 6 जिलों में 341 सेंटर बनाकर परीक्षा ली। अम्बाला, पंचकूला, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। 

पहले 100 पदों पर एक परीक्षार्थी का करीब 936 से मुकाबला था जो परीक्षा के बाद अब घटकर 450 रह गया है। फरीदाबाद के परीक्षा केंद्र में एक गलत पहचान का केस दर्ज किया गया।

जिसमें एक ऐसा उम्मीदवार बायो मैट्रिक के समय पाया गया जो कि पिछले वर्ष जुलाई 2022 की एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में किसी अलग नाम से उपस्थित हुआ व इस परीक्षा में उस उम्मीदवार ने किसी और नाम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment