Haryana Good News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान, 55 गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सरकार की तरफ से मिलेगी आर्थिक मदद, जानें कैसे

Published On: May 12, 2023
Follow Us

Haryana News : हरियाणा में आम जनता के लिए राहत की ख़बर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि अब हरियाणा में 55 गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी। 

सीएम खट्टर ने ऐलान किया है कि आर्थिक मदद के तौर पर इन मरीजों को 2,750 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। पहले सरकार सिर्फ थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, कैंसर स्टेज-3 और 4 के मरीजों को पेंशन देती थी, लेकिन अब 55 बीमारियों से पीड़ित मरीजों को पेंशन दी जाएगी।

यमुनानगर को अस्पताल की सौग़ात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को यमुनानगर में 275 बिस्तरों वाले मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का उद्घाटन किया। जिसकी लागत करीब 95 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मौके पर सीएम खट्टर ने कहा की सरकार प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है।

प्रदेश में सिर्फ़ 13 हज़ार डॉक्टर 

डब्ल्यूएचओ के मानदंडों के अनुसार हरियाणा में जितने अस्पताल है उसके हिसाब से 28 हजार डॉक्टर होने चाहिए। जबकि प्रदेश में निजी और सरकारी को मिलाकर करीब 13 हजार डॉक्टर हैं।

17 जिलों में 46 स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन
इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 17 जिलों के 46 स्वास्थ्य केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। जिसपर लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत आई है। जिन जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात मिली है। उनमें रोहतक, कैथल, करनाल, भिवानी, फतेहाबाद, फरीदाबाद, नूंह, पंचकूला, सिरसा, पलवल, चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर, हिसार, गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़ और कुरूक्षेत्र के कुल 46 स्वास्थ्य केंद्र है। 

पंचकूला के लिए बड़ा ऐलान

इसके अलावा सीएम खट्टर ने घोषणा की है कि पंचकूला में एक नया मेडिकल कॉलेज और एक आयुर्वेदिक कॉलेज भी बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि योग के लिए भी 1000 योग शिक्षक लगाए जाएंगे। 

बढ़ाई गई MBBS की सीटें

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि साल 2017 में हरियाणा में MBBS की केवल 750 सीटें थी। हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटों की संख्या बढ़ाई। जो आज बढ़कर 1900 हो चुकी है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment