Cyclone Mocha : मौसम विभाग ने साइक्लोन ‘मोका’ को लेकर अलर्ट जारी किया, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Published On: May 8, 2023
Follow Us

नई द‍िल्‍ली : भारत में इस साल का पहला तूफ़ान 12 मई बन सकता है। मौसम विभाग ने साइक्लोनमोकाको लेकर अलर्ट जारी किया था। 

आईएमडी के डीजी मृत्‍युंजय मोहापात्रा ने बताया क‍ि चक्रवाती तूफान 10 मई तक धीरेधीरे बढ़ेगा और तीव्र होता रहेगा। यह बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग की ओर बढ़ेगा और 12 मई की सुबह तक यह बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के मध्य भाग के ऊपर होगा।

भयंकर चक्रवाती तूफान बन जाएगामोका

उन्‍होंने कहा, ”हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही भयंकर चक्रवाती तूफान बन जाएगा और 12 मई  से यह अपना रास्ता बदल लेगा। इसके बाद इसके बांग्लादेश और म्यांमार तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

कई राज्‍यों में बार‍िश का अलर्ट

बता दें, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के कई राज्‍यों में भारी बार‍िश की आशंका जताई है। व‍िभाग के मुताब‍िक, आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी भाग, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं, नौ और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment