Cyclone Mocha : खतरनाक तूफ़ान में बदला चक्रवात मोचा, 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से मचा सकता है तबाही

Published On: May 11, 2023
Follow Us

Cyclone Mocha : इस साल का पहला तूफ़ान मोचा का असर भारत में दिखने लगा है। आज रात यह साइक्लोन पूरी तरह से चरम पर होगा। मौसम विभाग के मुताबिक़ बंगाल की खाड़ी में बन रहा मोका साइक्लोन आज (गुरुवार) गंभीर चक्रवात के रूप में विकसित हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ मोचा तूफ़ान का कई प्रदेशों पर असर दिखाई देगा। इससे बंगाल की खाड़ी के नजदीकी तटीय राज्यों में तेज हवाएं और बरसात होगी। 

वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, डीप डिप्रेशन, चक्रवाती तूफान मोचा तेज हो गया। पोर्ट ब्लेयर से करीब 510 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में और बांग्लादेश से 1210 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है।

आज रात के बाद होगा सबसे तेज़

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोचा 11 मई की मध्यरात्रि के आसपास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है। इसके बाद ये 12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 13 मई की शाम के आसपास बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में और तेज हो सकता है। यह 13 तारीख की शाम के आसपास अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा।

इतनी होगी तूफ़ान की गति

ज़ूम अर्थ के मुताबिक़ 12 मई को सुबह क़रीब 6 बजे के आसपास इस तूफ़ान की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा होगी। वहीं 13 मई को 160 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ऊपर की गति होगी। यानी तूफ़ान काफ़ी ज़्यादा ख़तरनाक हो सकता है।

इन इलाकों में बारिश संभव

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान सागर और बंगांल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में स्थिति खराब रहेगी। समुद्र लहरों की ऊंचाई बहुत अधिक होगी। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment