CBI New Director : CBI को मिला नया डायरेक्टर, कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद लेंगे सुबोध कुमार की जगह, 1986 बैच के है आईपीएस अधिकारी

Published On: May 14, 2023
Follow Us

CBI New Director : CBI को नया डायरेक्टर मिल गया है। कर्नाटक के डीजीपी और 1986 बैच के IPS अफसर प्रवीण सूद को रविवार को 2 साल की अवधि के लिए सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। 

प्रवीण सूद के नाम को एक उच्च स्तरीय समिति की ओर से अंतिम रूप दिया गया था जिसमें प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल थे।

कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी है प्रवीण सूद

प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई के नए डायरेक्टर के लिए प्रवीण सूद के अलावा दो अन्य नामों का चयन किया गया लेकिन आखिर में कर्नाटक के डीजीपी के नाम पर ही मुहर लगी।

दो अन्य नामों पर भी की गई थी चर्चा

प्रवीण सूद के अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई थी। इनमें सुधीर सक्सेना (डीजीपी मध्य प्रदेश) और ताज हासन शामिल हैं।

सुबोध कुमार जायसवाल कार्यकाल हो रहा है पूरा

सीबीआई के वर्तमान डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद इस पद के लिए सबसे आगे थे।

सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार की रक्षा करने का आरोप लगाया था। 

शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की थी कि वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं

कैसे होता है सीबीआई के डायरेक्टर का चयन?

CBI


सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। 

कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सदस्य लोकपाल के रूप में नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment