BPL Ration Card Update Haryana : हरियाणा में बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए आई बड़ी ख़बर, अब इन लोगों के नहीं कटेंगे कार्ड

Published On: May 9, 2023
Follow Us

Haryana Update : हरियाणा में बीपीएल राशन कार्ड धारकों (BPL Ration Card Haryana) के लिए बड़ी ख़बर है। दरअसल क्रीड विभाग ने बीपीएल राशन कार्ड धारकों को राहत दी है। पिछले कई दिनों से परिवार पहचान पत्र में लाइट मोटर व्हीकल के कारण राशन कटने के मैसेज आ रहे हैं। उनके लिए राहत की बात है। 

लाइट मोटर व्हीकल में मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य आते हैं लेकिन अब क्रीड विभाग की तरफ से इस बारे में स्पष्ट किया गया है। क्रीड विभाग की माने तो एलएमवी में केवल चार पहिया वाहन रखने वालों के ही बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card Haryana) काटे जा रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।

BPL Ration Card Haryana : करीब एक महीने पहले आने शुरु हुए थे मैसेज

करीब एक माह पहले परिवार पहचान पत्रों में राशन कार्ड कटने की ग्रीवेंस लगाए जाने पर एलएमवी होने के मैसेज आने शुरू हो गए थे। 

तब यह क्लीयर नहीं किया गया था कि एलएमवी के तहत आने वाले कौन-कौन वाहन रखने वालों के राशन कार्ड काटे जाएंगे।

अब पिछले सप्ताह क्रीड विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा ली गई वीडियो कॉन्फ्रेस में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है कि एलएमवी के तहत केवल चार पहिया वाहन रखने वालों के ही राशन कार्ड काटे जाएंगे। 

बिजली के बिल पर 12 हज़ार रुपये तक की छूट

वहीं सरकार की ओर से हाल ही में बिजली बिल 9 हजार से बढ़ाकर सालाना 12 हजार करने की घोषणा की थी लेकिन अब तक यह सिरे नहीं चढ़ सकी है।

परिवार पहचान पत्र में अब तक इससे संबंधित कोई गाइडलाइन नहीं है और न ही जिन 9 हजार बिल वाले लोगों के नाम राशन कार्डों से कटे, उनके नाम भी जुड़ने शुरू नहीं हो सके हैं। 

क्रीड अधिकारियों की माने तो इस माह के अंत जाकर ही अपडेशन का काम पूरा होगा, तभी 12 हजार बिल वाली ऑप्शन आनी शुरू होने की उम्मीद है।

पिछले 3 दिन PPP पोर्टल ठप 

पिछले 3 दिन से परिवार पहचान पत्र का पोर्टल ठप पड़ रहा है। सर्वर पर कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में अपने काम कराने के लिए एडीसी कार्यालय स्थित क्रीड कर्मचारियों के पास लोग चक्कर काटने को मजबूर हैं।  कोई काम फिलहाल परिवार पहचान पत्र में नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कत आ रही है।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment