aaj ke mausam ki jankari : हरियाणा में आज इन जिलों में आंधी का अलर्ट, मौमस विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Published On: May 26, 2023
Follow Us

aaj ke mausam ki jankari : मौसम ने लगातार करवट ली हुई है। उत्तर भारत में भीषण गर्म के बाद मौसम (mausam today) सुहावना हो रखा है। लेकिन कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरसी है।


राजस्थान में लगातार दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। लेकिन यहां भारी ओलावृष्टि लोगों को परेशानी में डाल डिया है।

वहीं हरियाणा में आंधी और ओलावृष्टि ने लोगों की फसल काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि भीषण गर्मी से राहत जरूर मिल गई है।

हरियाणा में आज अलग-अलग समय पर अलग अलग क्षेत्रों में लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ेगा। 

IMD चंडीगढ़ ने 29 मई तक मौसम (aaj ki mausam ki jankari) का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

कुछेक क्षेत्रों में बूंदाबांदी ओर ओलावृष्टि की संभावना भी है। हालांकि ये बड़े स्तर पर नहीं होगी। चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 26 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में असर दिखाएगा। इसके प्रभाव के चलते तेज आंधी, गरज चमक और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहेगी। 

26 मई को उत्तर हरियाणा के जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र में कुछेक स्थानों पर गरज चमक, आंधी (आज का मौसम प्रति घंटा) की संभावना जताई गई है। 

इसके बाद 27 व 28 मई को इन जिलों में अधिकतर स्थानों पर ऐसे हालात बने रहेंगे।इसी प्रकार दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद व चरखी दादरी में 26 मई शुक्रवार को अधिकतर मौसम खराब रहेगा। 

यहां गरज चमक के साथ आंधी व बूंदाबांदी (today rain news live) की प्रबल संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है।

27 व 28 मई को भी इन 14 जिलों में हालात में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला। 29 मई को हालांकि आंधी-गरज चमक में कुछ बदलाव जरूर दिखेगा। 

हालांकि मौसम विशेषज्ञ 29 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ (ajj का मौसम) आने की संभावना जा चुके हैं। ऐसा होता है तो फिर से बारिश-आंधी का दौर शुरू हो जाएगा।

अब नरमा-अन्य फसलों में नुकसान

इस समय प्रदेश में किसान नरमा (कपास) और ज्वार-ग्वार आदि की बिजाई कर रहे हैं। जिन फसलों काे बिजे हुए 1 से 4 दिन का समय हुआ है, उनमें बारिश पड़ने से करंड हो रही है। 

यानी डाले गए बीजों के अंकुरित होकर बाहर निकलने के रास्ते पर मिट्‌टी जम गई है। ऐसे हालात में किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनको दोबारा भी बिजाई करनी पड़ सकती है।

तापमान सामान्य से नीचे

प्रदेश में बादलवाई, बारिश और अंधड़ के हालात के चलते अधिकतम तापमान (today mausam news) गिर कर 36 डिग्री के आसपास आ गया है।

हालांकि गुरुवार को बुधवार की तुलना में तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन फिर भी प्रदेश में तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री तक नीचे रहा है। न्यूनतम तापमान में भी 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पंचकूला में तो न्यूनतम पारा सबसे कम 18.5 डिग्री रहा। इसमें 24 घंटे के दौरान 4.1 डिग्री की गिरावट हुई। फरीदाबाद की रात 28.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रही। 

अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहा। जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री तक नीचे बना हुआ है। इन हालातों में नौतपा में भी लोग बदन झुलसाने वाली गर्मी से राहत पाए हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment