Weather Update Today : अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश और ओलावृष्टी, यहां चलेगी हीटवेव, जानें आज, कल और परसो का मौसम

Published On: April 18, 2023
Follow Us

Weather Update Today : उत्तर भारत में बेमौसम बारिश के बाद अब गर्मी ने अपना सितम ढहाना शुरु कर दिया है। कई राज्यों में लू के थपड़े शुरु हो गए है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी इलाके में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने गंगा से लगे पश्चिम बंगाल और बिहार में लगातार चार दिनों तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। इस बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते पश्चिमी हिमालय और आस-पास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18-20 अप्रैल के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है।

उन राज्यों में हो सकती है फिर ओलावृष्टि

हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है।

इन इलाक़ों में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बारिश से कुछ इलाकों में थोड़ी राहत के बाद तापमान फिर से बढ़ेगा। मंगलावर (18 अप्रैल) को उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के इलाकों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-19 अप्रैल को हीटवेव की आशंका जताई गई है। मध्य भारत में भी तापमान 2-3 डिग्री ऊपर जा सकता है।

झारखंड में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को झारखंड के 11 जिलों के लिए मंगलवार से दो दिनों के लिए सीजन की पहली लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में दो दिनों में पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। 20 अप्रैल के बाद इसमें राहत की उम्मीद है।

बिहार में गर्मी का सितम

भारी गर्मी और हीटवेव बिहार में सितम ढा रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 अप्रैल को राज्य में अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। पूर्वी चंपारण, खगड़िया और बांका में भीषण हीट वेव घोषित की गई, जबकि पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, भागलपुर, शेखपुरा, वैशाली, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, कटिहार, नवादा और नालंदा सहित 11 जिलों में हीट वेव की स्थिति रही।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment