Sirsa News : सिरसा जिला बाल संरक्षण इकाई का शानदार काम, भीख मांगने वाले 6 बच्चों को किया रेस्क्यू

Published On: April 19, 2023
Follow Us

सिरसा : जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, पुलिस (Police) विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रेफिक यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा रानियां क्षेत्र में भिक्षावृत्ति पर रोक को लेकर रेड की गई। इस दौरान 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। साथ ही टीम द्वारा स्लम एरिया में जागरूकता कैंप भी लगाया गया।

बच्चों से करवाया जा रहा था भीख माँगने का काम

संरक्षण अधिकारी अंजना डूडी ने बताया कि किसी भी बच्चे से बाल भिक्षावृत्ति, कूड़ा बिनने का काम या बाल मजदूरी करवाना कानूनी अपराध है। एएसआई नाहन सिंह ने बताया कि रानियां क्षेत्र में कबाड़ का काम करने वाले दुकानदारों को प्रोत्साहित किया कि वे किसी भी बच्चे से कूड़ा न खरीदें व उन्हें स्कूल जाने को कहें। 

आप को बता दें कि अतिरिक्त पुलिस (Police) महानिदेशक अपराध हरियाणा (Haryana) पीके अग्रवाल के निर्देशानुसार मानव तस्करी निरोधक इकाई राज्य अपराध शाखा द्वारा 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ चलाया जा रहा है।

बच्चों के परिवार की गई पहचान

रेड के दौरान मिले बच्चों के परिवार की पहचान भी की गई। बाल कल्याण समिति की सदस्या सोनिया मित्तल ने मौके पर ही बच्चों को काउंसलिंग की गई व बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया तथा उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। 

टीम में प्रभारी एएसआई नाहन सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति सोनिया मित्तल, सरंक्षण अधिकारी अंजना डूडी, एएसआई प्रहलाद राय, मुख्य सिपाही संदीप व सिपाही राजेश कुमार आउटरीच आउटरीच वर्कर प्रदीप शामिल थे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment