Shivraj Singh Chauhan : गृह जिले सीहोर के नसरुल्लागंज का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा

Published On: April 2, 2023
Follow Us

MP News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। चौहान ने गृह जिले सीहोर के तहसील नसरुल्लागंज का नाम बदलकर अब भैरूंदा कर दिया है। इसको लेकर राजस्व विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

बता दें कि नसरूल्लागंज सीएम शिवराज सिंह के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आता है। आज 2 अप्रैल को नसरूल्लागंज का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद आज राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा किया गया।

कांग्रेस ने साधा निशाना

वहीं दूसरी ओर इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर अब आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि शिवराज सरकार सिर्फ धर्म को आधार मानकर स्थानों के नाम बदलने में जुटी हुई है।

इससे पहले भी बदले थे नाम

इससे पहले शिवराज सरकार होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम और भोपाल के इस्‍लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर कर चुकी है। वहीं होशंगाबाद जिले का बाबई जो महान कवि माखन लाल चतुर्वेदी का जन्मस्थान है उसका नाम बदलकर माखन नगर कर दिया गया था।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment