Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग का आंधी का अलर्ट, जानें आज रात का मौसम कैसा रहेगा?

Published On: April 12, 2023
Follow Us

Rajasthan Weather Update : उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। हालांकि अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश से अभी भी मौसम थोड़ा ठंडा है। लेकिन बीते 2 दिनों में पारा हाई होने लगा है। जिसके चलते राजस्थान में गर्मी देखने को मिल रही है। 

गर्मी के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर (पश्चिम) बीकानेर (पूर्व) जिले और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूंदा बांदी अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी जयपुर, अजमेर, बीकानेर, अलवर, चुरू, दौसा, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

ऐसा रहेगा तापमान

इन सबके बीच जयपुर में तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 23 से 27 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 26 से 32 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 37 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं जोधपुर में 25 से 37 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 22 से 37 डिग्री, श्रीगंगानगर में 23 से 38 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 23 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment