Rahul Gandhi Defamation Case : राहुल गांधी को मिली राहत, मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने दी जमानत, 13 अप्रैल को अगली सुनवाई

Published On: April 3, 2023
Follow Us

Rahul Gandhi Defamation Case : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए राहत मिल गई है। गुजरात के सूरत की सेशन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। यह जमानत तब तक रहेगी, जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता है। सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है। अपील के लिए राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ सूरत पहुंचे थे।

राहुल गांधी के वकील ने सजा को निलंबित करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना ऐसा आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने शिकायकर्ता पूर्णेश मोदी को 10 अप्रैल तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

राहुल गांधी के वकील गौरव पांड्या ने बताया कि आज कोर्ट में अपील डाली गई। कोर्ट ने अपील को एडमिट कर लिया है। राहुल गांधी को बेल दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

दो याचिका की थी दायर

राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात में सूरत की सेशन कोर्ट में दो याचिका दायर की। एक मानहानि केस में मिली सजा को रद्द किए जाने के लिए और दूसरी रेगुलर बेल के लिए थी। कोर्ट में करीब 26 मिनट कार्यवाही चली। इस दौरान राहुल गांधी को कोर्ट में रहने की जरूरत नहीं होगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू भी सूरत पहुंचे। राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment