Punjab News : मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में 2 मई से 15 जुलाई तक सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे

Published On: April 8, 2023
Follow Us

Punjab News :  पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बड़ा फ़ैसला लिया है। अब 2 मई से पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह जानकारी दी। 2 मई से 15 जुलाई तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, इससे एक तरफ बिजली की पीक डिमांड में कमी आएगी, वहीं दूसरी तरफ जब गर्मी पीक पर होगी तो कर्मचारी और आम लोग अपने घर जा जाएंगे। इस कदम से बिजली की पीक डिमांड में कमी आएगी।

भगवंत मान बोले ये मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस फैसले से पीक डिमांड में 300 से 350 MW तक कमी आने की संभावना है। बिजली बोर्ड के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बज तक पीक लोड होता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, आम लोगों और कर्मचारियों से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है लेकिन भारत में यह तरीका पहली बार पंजाब में प्रयोग में लाया जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment