PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के लिए आज ही करें ये छोटा सा काम, हो जाएं टेंशन फ्री

Published On: April 30, 2023
Follow Us

PM Kisan Yojana : अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। 13वीं किस्त के बाद अब सरकार की ओर से 14वीं किस्त को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आप भी एक जरूरी काम जल्द से जल्द करवा लें। वरना आप अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने भी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो आप अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं। जिन लोगों ने ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाया है और ना ही अपने खाते को आधार लिंक नहीं करवाया है, वो झटपट इन कामों को पूरा कर लो। अगर आप समय रहते ऐसा नहीं करते हैं तो 13वीं की तरह आपकी 14वीं किस्त भी अटक सकती है।

ऐसे करें ई-केवाईसी

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • पेज पर e-KYC पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। आधार नंबर डालें और सर्च करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • पेज पर OTP डालकर सबमिट करें।
  • आधार रजिस्टर्ड मोबाइल OTP डालें और आपका e-KYC हो जाएगा।

कब आएगा 14वीं किस्त का पैसा?

इससे पहले 27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की थी। 13वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार ने 16000 करोड़ रुपये से अधिक रुपये जारी की थी। जिसका देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिला। किसान भाई 13वीं किस्त के बाद अब 14वीं किस्त को लेकर उत्साहित हैं। वे जानना चाहते हैं कि अब 14वीं किस्त का पैसा उनके अकाउंट में कब आएगा।

आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।

ये है सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।

इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।

आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment