Panipat-Dabwali Highway Route : हरियाणा के डबवाली से पानीपत तक फोरलेन हाइवे का काम जारी, इन लोगों की होगी मौज

Published On: April 17, 2023
Follow Us

Panipat-Dabwali Highway : हरियाणा में सड़कों की व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिये हैं। अब सिरसा जिले के आखिरी छोर डबवाली से लेकर पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर दूरी का फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी है। डबवाली से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे बनेगा।

इसके लिए केंद्र ने 80 लाख रुपए की डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दी है। वहीं ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को यह एक्सप्रेस वे जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे से 7 नेशनल हाईवे से कनेक्शन होगा, वहीं भारी वाहनों का दबाव कम होगा।

कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ?

1. डबवाली
2. कालावाली
3. रोडी
4. सरदुलगढ़
5. हांसपुर
6. रतिया
7. भूना
8. सनियाणा
9. उकलाना
10. लीतानी
11. उचाना
12. नगुरां
13. असंध
14. सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है। 

फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया उसके बाद भूना व सनियाणा तक बनेगा।

14 क़स्बों को होगा फ़ायदा

हरियाणा में आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनते रहे हैं। हरियाणा सरकार पूर्व से पश्चिम की ओर अर्थात पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में करीब 14 कस्बों को फायदा होगा। इससे कस्बों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के पानीपत तक यह फोर लेन हाइवे पहुंचेगा।

माना जाता है कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह इसे क्षेत्र के विकास की रीढ़ मानकर चल रहे हैं। खासकर, कस्बाई क्षेत्रों को रोड कनेक्टिविटी देकर वह बेहतर परिवहन के जरिये विकास को गति देना चाहते हैं।

इसी उद्देश्य को साधने के क्रम में डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन रोड मुहैय्या करवाएगा, जिन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment