NEET UG Registration 2023 Last Date : रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट फिर आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक भरें जाएंगे फॉर्म

Published On: April 14, 2023
Follow Us



NEET UG Registration 2023 Last Date : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। वे कैंडिडेट्स जो पिछली बार खुली एप्लीकेशन विंडो का फायदा उठाकर अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे अब फॉर्म भर दें। इस बार खोली गई एप्लीकेशन विंडो के तहत कल यानी 15 अप्रैल 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – neet.nta.nic.in। एजेंसी का कहना है कि ये सुविधा उन दोनों कैंडिडेट्स को दी जा रही है जो किसी वजह से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए या वे जो नया रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

इतने केंद्रों पर होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 2023 का आयोजन 7 मई 2023 के दिन 499 शहरों में होगा। एग्जाम दोपहर में 2 बजे से शाम 5.20 मिनट तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में होगी। रजिस्ट्रेशन लिंक फिर खुल गया है मौके का फायदा उठाएं और आवेदन कर दें। दूसरी बार खुली विंडो कल यानी 13 अप्रैल को बंद होनी थी जो फिर दो दिन के लिए खोल दी गई है।

आवेदन करने के लिए ये सिंपल स्टेप्स करें फॉलो

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी neet.nta.nic.in पर।
  • यहां होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – NEET UG 2023 Link। इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर पहले खुद को रजिस्टर कराएं। इसके लिए अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का पेमेंट कर दें।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • अब कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकालकर रख लें।

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। क्लिक करें।।।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment