Meat Ban Near Mansa Mata Temple : मनसा देवी मंदिर के पास मीट बैन के आदेश पर पंजाब-हरियाणा कोर्ट की अगली सुनवाई तक रोक

Published On: April 19, 2023
Follow Us

Meat Ban Near Mansa Mata Temple : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से खट्टर सरकार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कोर्ट ने हरियाणा सरकार के मनसा माता देवी मंदिर परिसर के आस-पास मीट बैन के आदेश पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है। जस्टिस विनोद एस भारद्वाज ने मीट व्यापारियों की याचिका पर यह आदेश जारी किया। 

हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 20 दिसंबर, 2022 के आदेश के माध्यम से माता मनसा देवी मंदिर के आस-पास को “पवित्र क्षेत्र” घोषित किया था। इसके साथ ही यहां पर मांस और मांस उत्पादों की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी थी।

याचिकाकर्ताओं ने दिया तर्क

याचिकाकर्ताओं ने फैसले के खिलाफ कोर्ट का रुख किया। सोमवार (17 अप्रैल) को सुनवाई के दौरान उन्होंने तर्क दिया कि फैसले के बारे में उन्हें कोई सार्वजनिक सूचना नहीं दी गई थी। साथ ही यह भी कहा कि आदेश किसी भी वैधानिक प्रावधान का उल्लेख नहीं करता था जिसके तहत ऐसी घोषणा जारी की गई थी।

इसमें आगे कहा गया कि बिना किसी वैधानिक आधार के याचिकाकर्ताओं को उनके व्यवसाय को चलाने से रोकने की कार्रवाई की गई और उन्हें दिए गए अधिकारों का उल्लंघन है।

अगली सुनवाई तक आदेश पर रोक

यह आगे तर्क दिया गया कि याचिकाकर्ताओं को उक्त क्षेत्र में मांस और मांस उत्पादों की बिक्री और खरीद के लिए सक्षम प्राधिकारी ने विधिवत लाइसेंस जारी किया था, जिसमें उन्हें कानून के अनुसार बिजनेस करने का वादा किया गया था।

कोर्ट ने अगली सुनवाई तक आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य को जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment