IPL 2023 CSK vs GT : भले ही धोनी की टीम मैच हार गई लेकिन कप्तान माही ने फैंस दिल जीत लिया, दर्द में भी कर दिया कमाल

Published On: April 1, 2023
Follow Us

MS Dhoni: आईपीएल 2023 का आग़ाज़ हो चुका है। पहला मुक़ाबला चेन्नई और गुजरात के बीच खेला गया जिसमें गुजरात ने तीसरी बार लगातार धोनी की टीम को हरा दिया। इस मैच में भले ही धानी की टीम हार गई हो लेकिन माही ने सबका दिल जीत लिया। दरअसल धोनी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ। वे बुरी तरह दर्द से कराहे, लेकिन फिर भी मुस्कुराते रहे।

विकेट के पीछे बॉल रोकते गिरे धानी

माही जब 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को विकेट के पीछे रोक रहे थे तो डाइव लगाते समय उनके घुटने में चोट आई। दरअसल टाइटंस के बल्लेबाज राहुल तेवतिया को दीपक चाहर दूसरी गेंद डालने आए तो ये बॉल लेग स्टंप से थोड़ी दूर चली गई। इस पर तेवतिया ने शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके शू से लगकर थर्ड मैन की ओर जाने लगी, इधर गेंद को जाते देख विकेट के पीछे खड़े धोनी ने शानदार डाइव लगाई, इस चक्कर में उनका पंजा मुड़ गया और वे दर्द से कराह उठे।

धोनी का ये हाल देख तुरंत फिजियो आए और उन्हें संभाला। धोनी का दर्द कम नहीं हुआ तो वे नीचे गर्दन कर अपने हाथ घुटनों पर रखे खड़े रहे, थोड़ी देर बाद जब वे उठे तो चेहरा मुस्कुराता हुआ नजर आया। धोनी के खेल के प्रति समर्पण और जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं।

देखिए वीडियो

pic.twitter.com/vJb98cJu45

— Main Dheet Hoon (@MainDheetHoon69) April 1, 2023



धोनी ने 7 गेंदों में बनाए 14 रन 

मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की टीम ने ये मुकाबला 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में धोनी ने अपनी छोटी सी पारी से दिल जीता। उन्होंने 7 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जमाकर नाबाद 14 रन बनाए। धोनी ने अंडर 19 स्टार राजवर्धन हैंगरगेकर का डेब्यू कराया, जिसने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हालांकि उनके सबसे भरोसेमंद गेंदबाज दीपक चाहर 19वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए, जिसकी वजह से एक समय सीएसके के हाथ में आया मैच फिसल गया। सीएसके का अगला मुकाबला एलएसजी के खिलाफ 3 अप्रैल को होगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment