India Coronavirus Cases Update : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों में दर्ज की गई गिरावट, आज सामने आए 3 हजार से कम मामले

Published On: April 1, 2023
Follow Us

India Coronavirus Cases Update : भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। हालाँकि कुछ राहत की ख़बर है। बीते एक दिन में भारत ने कोरोनावायरस संक्रमणों में मामूली गिरावट दर्ज की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश ने पिछले 24 घंटों में 2,995 मामले दर्ज किए। जिसके बाद सक्रिय केस 16,000 से अधिक हो गए है। 

बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,71,551 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

दो दिन लगातार आए थे 3 हजार से ज़्यादा मामले

इससे पहले शुक्रवार को 3,095 ताजा कोरोनावायरस मामलों दर्ज किए गए थे। इससे पहले भी 3,000 से ज़्यादा मामले सामने आए थे। दो दिन लगातार तीन हज़ार मामले सामने आने के बाद आज थोड़ी राहत मिली है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment