HSSC Group-C Vacancy 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 3,500 पदों पर भर्ती रोकी, योग्यता तय करना भूला आयोग?

Published On: April 30, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : हरियाणा में युवाओं के लिए ज़ोर का झटका लगा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-सी के 3,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है। 

जानकारी के मुताबिक़ ग्रुप-सी की भर्ती में कुक, नाई, धोबी और अर्दली की योग्यता पर पेंच फंस गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इन पदों के लिए नया कॉडर बनाने दिया है। 

साथ ही हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने इन भर्तियों पर योग्यता के लिए मंथन शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि जिन पदों पर भर्ती रोकी गई है, उन पर योग्यता को लेकर कभी रिव्यू नहीं किया गया है। जिसके चलते यह विवाद खड़ा हो गया है। 

HSSC की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों ग्रुप-सी की भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। सरकार ने हाल ही में अधिसूचना जारी करके प्रदेश में ग्रुप-सी के लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं कक्षा पास और ग्रुप-डी के लिए दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य किया है।

प्रदेश के कुछ विभागों में कुक, माली, नाई, अर्दली, वॉचमैन, धोबी आदि के ऐसे पद हैं, जिन्हें रखा तो ग्रुप सी की श्रेणी में गया है, लेकिन इनके लिए योग्यता तय नहीं की गई है।

क्या हुई गड़बड़ी?

दरअसल प्रदेश सरकार के सर्विस रूल्स के अनुसार कुक के लिए पढ़ा-लिखा होना और खाना पकाने में निपुणता होना ही योग्यता है। वहीं नाई व धोबी के लिए संबंधित कार्य में पारंगत होना और पढ़ा-लिखा होना जरूरी है। 

इन पदों के लिए सर्विस रूल्स तो हैं लेकिन योग्यता का रिव्यू नहीं किया गया है। जिसके चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोक दी है। ऐसे करीब 3500 पद हैं, जिनकी योग्यता तय नहीं है।

ग्रुप-सी के 32,000 पदों पर भर्ती रहेगी जारी

अब आयोग ग्रुप-सी के 32 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रखेगा। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि यह पद ग्रुप सी के दायरे में आते हैं, लेकिन इनकी योग्यता ग्रुप डी से भी नीचे हैं। इन पदों के लिए योग्यता का पुनर्निधारण किया जाए या कोई नया ग्रुप तय किया जाए। 

प्रदेश में इस समय ग्रुप से लेकर ग्रुप डी तक के कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इन पदों की योग्यता को लेकर जब कोई फैसला लिया जाएगा तब आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ग्रुप-डी के लिए आई 11 हजार 794 पदों की मांग

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से ग्रुप डी के 11 हजार 794 पदों की मांग भेजी गई है। आयोग की ओर से प्रदेश में ग्रुप डी की भर्तियों के लिए मई माह के दौरान पोर्टल खोला जाएगा। 

पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वालों को परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। मई माह में पोर्टल खोलने के बाद जून में ग्रुप डी के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ग्रुप डी के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment