Heatwave Advisory By Government : भीषण गर्मी को दौर शुरु, केंद्र सरकार ने श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Published On: April 18, 2023
Follow Us

Heatwave Advisory : देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अप्रैल के मध्य में ही तापमान ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। पूरे देश में भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार, चंडीगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइज़री

बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की कि वे हीट वेव की स्थिति के प्रभाव को कम करने के लिए सभी क्षेत्रों में श्रमिकों और मजदूरों के लिए काम के घंटों को फिर से निर्धारित करें।

भीषण गर्मी से गरीब मजदूरों-कर्मचारियों को बचाने के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वह मौसम की विभीषिका और बढ़ती गर्मी को देखते हुए तमाम उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों की बेहतरी के लिए पर्याप्त कदम उठाएं।

गर्मी से बचाव के प्रावधान के निर्देश

केंद्र ने कुछ उपायों में काम के घंटों का पुनर्निर्धारण, कार्यस्थलों पर पर्याप्त पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित करना, आपातकालीन आइस पैक और निर्माण श्रमिकों के लिए गर्मी की बीमारी से बचाव सामग्री का प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय ने इसी तरह खनन उद्योग से जुड़े हुए मजदूरों को गर्मी से बचाने के लिए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि माइंस के अंदर रेस्ट एरिया बनाए जाएं और ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। मंत्रालय ने इलेक्ट्रोलाइट की खुराक की व्यवस्था करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा। साथ ही निर्देश दिया है कि अगर कोई कर्मचारी अस्वस्थ है तो उसे आराम दिया जाए, साथ ही, काम करने के समय में भी ढील दी जाए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment