Haryana Weather Update : हरियाणा के इन जिलों में अगले दो दिन तक होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Published On: April 17, 2023
Follow Us

Haryana Weather Update : हरियाणा की हिसार की चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव आने तथा 19-20 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं छिटपुट बूंदाबांदी व कहीं  हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

कई जगहों पर तेज़ बारिश

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। राज्य में 21 व 22 अप्रैल को भी बीच-बीच में बादल वाई तथा हवाएं चलने और मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान कल 18 अप्रैल को दिन में मौसम गर्म परंतु 19 अप्रैल से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस के बाद 23 अप्रैल से मौसम साफ व खुश्क हो जाने तथा दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

हरियाणा के सिरसा में बारिश की पूरी संभावना

ज़ूम अर्थ के मुताबिक़ पंजाब, राजस्थान, और हरियाणा के सिरसा में 18,19 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। यहाँ बादल छाए रहेंगे और तेज़ हवाओं की संभावना है। वहीं राजस्थान में कई ज़िलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment