Haryana Weather Alert : हरियाणा में गर्मी का सितम, सिरसा रहा सबसे गर्म, येलो अलर्ट जारी, देखें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम?

Published On: April 14, 2023
Follow Us

Haryana Weather Alert  : उत्तर भारत में बेमौसम की मार के बाद अब सूरज ने एक बार फिर से अपनी तपिश दिखानी शुरु कर दी है। हरियाणा में कई ज़िलों में पारा 40 के पार पहुँच गया है। बारिश से ठंडे मौसम के बाद अब गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए है।

हरियाणा में कई ज़िलों में सूरज की तपिश देखी गई। बुधवार को सिरसा जिला सबसे गर्म रहा। यहाँ का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 4 दिनों तक इस गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार भी नहीं दिख रहे हैं।

हालांकि चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि 18 अप्रैल से बारिश के आसार राज्य में बने हुए हैं।

कई ज़िलों में येलो अलर्ट जारी


राज्य के उत्तर हरियाणा के जिलों के साथ दक्षिण व दक्षिण पूर्व और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सभी जिलों में चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के अंतर्गत आने वाले जिलों को छोड़कर अन्य 14 जिलों में बारिश के 30 से 40 किलोमीटर की तेज हवाएं भी चलेंगी। इन संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 17 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। इन दिनों दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। इससे सूबे के कई जिलों का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचेगा। मौसम विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी है। साथ ही घर से बाहर निकलने पर धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करने को कहा है।

किसानों की बढ़ेगी परेशानी


तीन दिनों मौसम में बदलाव के साथ ही हरियाणा के किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। हरियाणा में अभी भी गेहूं का कटान जारी है। कुछ जिले ऐसे हैं जहां गेहूं कटने के बाद अभी फसल खेतों में ही पड़ी है। ऐसे में यदि मौसम में बदलाव आता है तो फसल को काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि सरकार इन दिनों मार्च और अप्रैल के पहले सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए गिरदावरी करा रही है।

5 से 7 क्विंटल प्रति एकड़ नुकसान

हरियाणा इस बार 22.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल की बुआई की गई है। हर साल सूबे में 45 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से ऊपर ही गेहूं की पैदावार होती है, लेकिन बारिश के चलते प्रति हेक्टेयर 5 से 7 क्विंटल पैदावार घटने की कृषि विशेषज्ञों ने संभावना जताई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

16.83 लाख एकड़ खराब फसल की जानकारी

डिप्टी सीएम ने बताया कि हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से अब तक 16.83 लाख एकड़ फसल मुआवजे की जानकारी मिली है। सरकार की ओर से 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जा चुकी है। मंडियों में खरीद की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। हरियाणा सरकार दावा करती आ रही है कि मंडी में पहुंचने वाले गेहूं के एक एक दाने की सरकार खरीद करेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment