Haryana Roadways Jobs 2023 : हरियाणा रोडवेज में कंडक्टरों की कमी होगी दूर, इतने नए परिचालकों की होंगी भर्ती

Published On: April 11, 2023
Follow Us



Haryana Roadways Jobs 2023 : हरियाणा रोडवेज में जल्द कंडक्टरों की कमी दूर होने वाली है। रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल होने के बाद अब 1190 परिचालकों की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। यह भर्ती कौशल रोजगार निगम के जरिए होगी।

हरियाणा रोडवेज में कौशल रोजगार निगम के माध्यम से होने वाली परिचालकों की इस भर्ती के लिए परिवहन विभाग के प्रपोजल पर आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

परिवहन विभाग के निदेशक द्वारा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा जा चुका है।

रोडवेज़ के बेड़े में हज़ारों बसें शामिल

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा इस साल के शुरुआत में रोडवेज के बेड़े में 1000 नई बसों को शामिल किया गया था। वहीं इसके अलावा अगले दो महीने में 1600 नई बसों को भी डिपुओं में भेजा जाएगा।

इसके अनुसार हरियाणा रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ जाएंगी। इसे चलते परिचालकों की जरूरत होगी क्योंकि नई बसों और कई परिचालकों के रिटार्यड होने के कारण अब कंडक्टरों की कमी न खले, इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है। 

ऐसे में कौशल रोजगार निगम के तहत 1190 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। 


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment