Haryana Parivartan Yatra : JJP को लगा बड़ा झटका, इनेलो में भारी संख्या में लोग कर रहे घर वापसी, ओपी चौटाला हुए गदगद

Published On: April 10, 2023
Follow Us

दादरी : हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को आज ऐतिहासिक सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडक़र लोग इनैलो परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव पांडवान से पूर्व सरंपच राजकरण व महावीर सिंह अपने साथियों सहित इनैलो परिवार में शामिल हुए। 

इसी प्रकार दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बिरही कलां से मनीष कुमार, कपिल कुमार, कृष्ण कुमार, छोटू, विक्रम, जयभगवान आदि ने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के सानिध्य एवं  अर्जुन चौटाला के नेतृत्व में इनैलो परिवार में शामिल हुए। पार्टी में इन सभी का स्वागत है ओर पार्टी नेताओं ने इन्हें भरोसा दिलाया कि इनैलो परिवार में इनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। 

इस दौरान उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए इनैलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा की मौजूदा गठबंधन सरकार को ठंगबंधन की संज्ञा देते हुए कहा कि 2024 में इस सरकार को जनता करारा सबक सिखाएगी। 

सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की और अब किसान को कंगाल कर दिया है

चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों  के कारण आज देश और प्रदेश का आवाम मायूस और हताश है। चंद पूंजीपंतियों की तिजौरियां यह सरकार भर रही है। हरियाणा पर साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। अस्पतालों में चिकित्सक और दवाइयां नहीं हैं। स्कूलों में पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं हैं। आज गैस सिलैंडर का दाम 1200 रुपए हो गया है। रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसान और कमेरे वर्ग से छल और धोखा इस सरकार ने किया है। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुणी करने का जुमला फैंका था। किसान की आय दोगुणी नहीं हुई। बल्कि कीड़ेमार दवाइयों, डीजल, कीटनाशकों व बीज के दाम बढ़ गए। खेती की लागत कई गुणा बढ़ गई। सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की और अब किसान को कंगाल कर दिया है।

 2024 में इनैलो की सरकार बनना तय है-चौटाला

चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि यह सरकार हठधर्मी है। सरकार ने तीन कृषि काले कानून किसानों पर थोप दिए। किसान गर्मी, सर्दी, बरसात और अपने परिवार तक की परवाह किए बिना दिल्ली के  बार्डर पर आंदोलन करने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि जब वे जेल से रिहा हुए तो सबसे पहले आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे। चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत होता है। अब इस जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और 2024 में इनैलो की सरकार बनना तय है। इनैलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इस सरकार ने बुजुर्गों की पैंशन काटने का काम किया है। किसानों का हक छीना है और बेरोजगारों के साथ सबसे बड़ा छलावा किया है। 

2024 में जजपा 10 से जीरो पर आ जाएगी: अर्जुन सिंह चौटाला 

मुख्यमंत्री बनने के नारे लगवाने वालों को जनता ने नकारा दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों में परिवर्तन पदयात्रा को मिल रहे स्वागत से गदगद युवा नेता अर्जुन चोटाला ने जननायक जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि  इनको बचपन से सीएम-सीएम खेलने का शौक था इसलिए सीएम आया के नारों से ये खुश हो रहे हैं, पर हरियाणा की जनता ऐसे नारे लगवाने वाले लोगों को नकार चुकी है और इनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बैठकर जजपा का सीएम बनाने की बात करने वालों के दिन लद गए हैं। 2024 में जजपा 10 से जीरो पर आ जाएगी, क्योंकि इस राजनीतिक दल का चौ. देवीलाल की देवीलाल की विचारधारा से जजपा को कोई मतलब नहीं है और  ज्यादा माल देने वालों के साथ ठगबंधन कर माल लूट रहे हैं। अर्जुन चौटाला ने यह भी कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन का सफाया करने के लिए इनेलो गठबंधन के लिए तैयार है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment