Haryana Parivartan Yatra Day 50 : अभय चौटाला की यात्रा ने पूरा किया 1,000 किमी को सफर, भाजपा, जेजेपी और कांग्रेस में बेचैनी बढ़ी

Published On: April 18, 2023
Follow Us

झज्जर : इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को लेकर भाजपा, जेजेपी और कांग्रेस में बेचैनी बढ़ने लगी है। इनकी पोल खुल कर लोगों के सामने आ रही है और लोग अब इनेलो के साथ आकर खड़े हो गए हैं। अब उन लोगों को डर सताने लगा है कि वे जनता के बीच में जाकर आखिर हिसाब कैसे देंगे? वे अपनी इस पदयात्रा के तहत बेरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में परिवर्तन होगा और शत-प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी

अहम बात ये है कि अभय सिंह चौटाला की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा सोमवार को 50वें दिन में प्रवेश कर गई है और 1000 किमी का सफर तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को अपने मुंह की खानी पड़ रही है क्योंकि इन राजनीतिक विरोधियों ने यात्रा पर टीका टिप्पणी की थी मगर आज सभी को प्रमाण मिल गया है। परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में परिवर्तन होगा और शत-प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी।

किसान विरोधी भाजपा गठबंधन सरकार मंडियों को खत्म करने की कर रही साजिश

अभय ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा गठबंधन सरकार मंडियों को खत्म करने की साजिश के तहत किसानों के साथ एक बार फिर से बड़ा धोखा करने जा रही है। भाजपा गठबंधन सरकार के आदेशों पर मार्केट कमेटी की तरफ से आढ़तियों को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि किसानों के गेहूं को मंडी में न उतरवाकर सीधा साइलो में भेजें। साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि मंडी में जितना भी किसानों का गेहूं खरीद के लिए पड़ा है उसे भी साइलो में लेकर जाएं और गेट पास भी साइलो से ही जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है और किसान, गरीब मजदूर से वोट लेने के अलावा इन्हें कोई लेना देना नहीं है। 


गठबंधन सरकार ने सिर्फ़ झूठे वादे किए

चौटाला कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी ने प्रदेश की जनता को कई तरह के झूठे प्रलोभन देकर और झूठे वादे करके सरकार तो बना ली मगर एक भी वादा पूरा न करके प्रदेश की जनता से बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। आज सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपा गठबंधन के लोग इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर भयभीत हो गए हैं और उन्हें भी इस बात का आभास हो गया है कि आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश के लोग उन्हें चलता कर देंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment