Haryana Parivartan Yatra Day 46 : मेरा खून का एक-एक कतरा प्रदेशवासियों के लिए है: अभय सिंह चौटाला

Published On: April 13, 2023
Follow Us

झज्जर : ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 46वें दिन में प्रवेश कर गई। हरियाणा परिवर्तन यात्रा के 46वें दिन इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला हलका झज्जर के अनेक गांवों में गए। सबसे पहले तो ग्रामीणों ने अभय चौटाला के स्वास्थ्य का हाल चाल पूछा। इस पर अभय ने ग्रामीणों से कहा कि मेरा खून का एक-एक कतरा प्रदेशवासियों के लिए हैं। आप सबके प्यार, आशीर्वाद व समर्थन की बदौलत अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बता दें कि यात्रा के दौरान अभय चौटाला के पांव में छाले हो गए थे और उनके पैर के एक अंगूठे का आप्रेशन भी हुआ। चिकित्सकों ने उन्हें चलने से मना कर दिया था जिसके चलते पिछले तीन-चार दिन से चौ. ओमप्रकाश चौटाला ग्रामीणों में उत्साह का संचार कर रहे थे। युवा, बुजुर्ग, पुरूष, महिलाएं ही नहीं बच्चे भी अभय चौटाला का स्वागत करने के लिए उमड़ रहे हैं। 

भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों के हित के लिए यात्रा निकालने पर अभय चौटाला की पीठ थपथपाई

वीरवार को उन्होंने झज्जर के मातनहेल, मुंदसा, अमादलपुर शाहपुर, अकेडी मदनपुर, बिरड़, लडायन, जमालपुर व साल्हावास का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। हरेक गांव में उन्हें यही सुनने को मिला कि वे अब इस जनविरोधी शासन से छुटकारा चाहते हैं। ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों के हित के लिए यात्रा निकालने पर अभय चौटाला की पीठ थपथपाई और उन्हें समर्थन रूपी अपना आशीर्वाद दिया। 

इनेलो की सरकार बनने पर हलके के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी

जोरदार स्वागत के लिए अभय चौटाला ने सबका आभार जताते हुए कहा कि वे इस सम्मान को कभी भूल नहीं पाएंगे और इनेलो की सरकार बनने पर हलके के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा और जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक 21 हजार रूपए प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश का सत्यानाश करके रख दिया है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। हर दिन अपहरण, मर्डर, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस विभाग में 20 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों के 25 हजार से अधिक पद खाली हैं। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां व चिकित्सक नहीं है। आज किसान को उसकी फसल का दाम नहीं मिल रहा है। प्रदेश में हुई बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। सरकार किसानों को मुआवजा देने की बजाय किसानों को सर्वे और दस्तावेज पूरे करने के नाम पर परेशान कर रही है। सरकार को तत्काल किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment